Friday, May 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मोनू ने दौड़कर शुरू की 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा:मां की मन्नत पूरी होने पर हर दिन 50 किमी दौड़ रहा, पटना से शुरू की अपनी यात्रा


पटना के बेऊर इलाके के रहने वाले 19 वर्षीय मोनू बेतुराबाला ने चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा दौड़कर पूरी करने का संकल्प लिया है। उन्होंने 15 मार्च को पटना से अपनी यात्रा शुरू की और पहले ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए देवघर पहुंचे। मोनू प्रतिदिन 50 किलोमीटर दौड़कर अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। देवघर पहुंचने पर स्थानीय युवाओं ने उनका स्वागत किया और बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना में सहयोग भी किया। संकल्प पूरा करने के लिए इस यात्रा पर निकले हैं मोनू ने बताया कि उनकी मां लालती देवी की तबीयत खराब होने पर उन्होंने भगवान से मन्नत मांगी थी। उन्होंने संकल्प लिया था कि मां के स्वस्थ होने पर वे दौड़कर चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करेंगे। मां के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद, मोनू अपना संकल्प पूरा करने के लिए इस यात्रा पर निकले हैं। एक साल से अधिक का समय लगेगा यात्रा पूरी करने में मोनू का अगला पड़ाव चार धामों में से एक जगन्नाथ पुरी होगा। देवघर से जगन्नाथ पुरी तक की यात्रा में एक माह से अधिक का समय लगने की संभावना है। मोनू ने बताया कि इस पूरी यात्रा को पूरा करने में उन्हें एक साल से अधिक का समय लगेगा। उनके दोस्त दीपांशु इस पूरी यात्रा में उनका सहयोग कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles