Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में लूटेरा गैंग के पति-पत्नी अरेस्ट:स्टेशन पर अकेली महिला को बेहोश कर लूटा, दूसरे को शिकार बनाने पहुंचे तो पुलिस ने दबोचा


मुजफ्फरपुर जंक्शन पर महिला रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाले पति-पत्नी लूटेरा गैंग का रेल पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी स्टेशनों पर अकेली और भोली-भाली महिलाओं को निशाना बनाकर नशा खिलाते थे और फिर उनके गहने व सामान लूटकर फरार हो जाते थे। पकड़े गए आरोपी सदर थाना क्षेत्र के पताही के रहने वाले पंकज कुमार और उसकी पत्नी संयोगिता कुमारी हैं। दोनों रात के समय स्टेशन पर सक्रिय रहते थे और शिकार की तलाश में घूमते थे। हाल ही में बनाया था बुजुर्ग महिला को शिकार हाल ही में दोनों ने एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाया था। प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर महिला बेहोशी की हालत में मिली थी, जिसे जीआरपी ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। होश में आने के बाद महिला ने बताया कि एक दंपति ने उसे कोल्ड्रिंक (माजा) पिलाया था, जिसके बाद वह बेहोश हो गई और उसके गहने गायब थे। मामले की जांच के दौरान जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, जिसमें दोनों आरोपी नजर आए। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर प्लेटफॉर्म संख्या-6 से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से सोना तौलने की मशीन, एक टैब, लोहे का कटर समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार ये सामान लूट के गहनों को काटने और बेचने में इस्तेमाल किया जाता था। रेल डीएसपी रौशन कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही उनसे पूछताछ कर इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles