टाटा अस्पताल में गार्ड-मरीज के परिजन में मारपीट:हेलमेट को लेकर दोनों पक्ष में हुआ हंगामा, लोगों ने गेट किया जाम

Date:


जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के मुख्य गेट पर मंगलवार को एक सिक्योरिटी गार्ड और मरीज के परिजन के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि एक युवक अपने भर्ती पिता को डिस्चार्ज कराने अस्पताल आया था। मुख्य गेट पर हेलमेट पहनने को लेकर उसकी सिक्योरिटी गार्ड से कहासुनी हो गई। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इसके बाद वहां मौजूद अन्य गार्डों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अस्पताल के मुख्य गेट को जाम कर दिया। इस कारण कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और माहौल शांत कराया। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Why President Trump Has a Big Oil Problem

Our national security correspondent David E. Sanger looks at...

अल्लापुजा एक्सप्रेस में कर्मचारी की मौत, शव धनबाद लाया गया:परिजनों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया

अल्लापुजा एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान राज इन्फॉर्मेटिक्स कंस्ट्रक्शन...
Join Us WhatsApp