Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सीवान में छात्र को चाकू से हमला कर घायल किया:आधा दर्जन हमलावर फरार, पुलिस तलाश और सुरक्षा कड़ी, गांव में दहशत का माहौल


सीवान के गौतम बुद्ध नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। निजामपुर गांव में मंगलवार को आधा दर्जन हमलावरों ने एक युवक पर चाकू और धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल युवक की पहचान अभिषेक कुमार पासवान के रूप में हुई है, जो निजामपुर गांव निवासी ललन पासवान का पुत्र बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बगल के गांव बर्तवालिया के कुछ युवकों ने अभिषेक को फोन कर घर से बाहर बुलाया। जैसे ही वह घर से कुछ दूरी पर पहुंचा, पहले से घात लगाए हमलावरों ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने चाकू और अन्य धारदार हथियारों से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने युवक की चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई और तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त
घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों ने भी हमले के कारणों को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं दी है, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है। वहीं, इस मामले को लेकर जीबी नगर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है और पीड़ित के परिजनों द्वारा आवेदन भी दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को भी सख्त कर दिया गया है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles