Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दो ई सेवा केंद्रों का उद्घाटन किया गया

लीगल रिपोर्टर | नवादा व्यवहार न्यायालय नवादा के प्रांगण में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार झा की देखरेख में दो ई कोर्ट सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया गया उक्त अवसर पर न्यायिक पदाधिकारी गण गिरधारी उपाध्याय, उपेंद्र कुमार, धनंजय कुमार, आशुतोष खेतान, राहुल किशोर ,कुमारी विजया एवं नोडल पदाधिकारी अरविंद कुमार एवं न्यायालय कर्मी सिस्टम ऑफिसर मोहम्मद शाहनवाज, जैकी हैदर, विजय कुमार सिंह, नाजीर शाहनवाज हुसैन, एवं अधिवक्ता संघ के महासचिव अरविन्द कुमार ,तेज नारायण यादव ,सतीश कुमार, मोहम्मद तारिक एवं अन्य लोग मौजूद थे पूर्व से एक ई सेवा केंद्र संचालित था पुनः दो ई सेवा केंद्र का माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार उद्घाटन किया गया ।जिससे आम लोग एवं अधिवक्ता एवं अधिवक्ता कलरकू को अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। सिस्टम ऑफिसर मोहम्मद शाहनवाज की देखरेख में तीन ई सेवा केंद्र पर मोहम्मद इमरान, प्रभात कुमार एवं दीपक कुमार पी एल बी कार्य करेंगे, माननीय उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार ई फाइलिंग की शुरुआत की गई है तथा उससे संबंधित जानकारी एवं तारीख ,ऑर्डर एवं कार्यों की जानकारी सेवा केंद्र में मौजूद पी एल बी द्वारा दी जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles