सोशल मीडिया में अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, केस

Date:

भास्कर न्यूज | किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के फरिंगगोड़ा निवासी एक महिला ने अपनी विवाहित बेटी का एआई से अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में कहा है उनके बहनोई ने शादी समारोह के दौरान बेटी की ली गई फोटो को एआई एडिट कर अश्लील बनाया और व्हाट्सएप पर भेजकर वायरल करने की धमकी दी। उन्होंने सदर थाना में दिए आवेदन में लिखा कि उनकी बेटी की शादी 28 दिसंबर 2026 को हुई थी। शादी में शामिल होने उनके बहनोई, पत्नी के साथ आए थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के दौरान बेटी की फोटो ली और बाद में एआई तकनीक का इस्तेमाल कर उसे अश्लील अवस्था में एडिट कर दिया। इसके बाद व्हाट्सएप कर यह फोटो भेजी और धमकी दी कि इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। साथ ही कहा कि इससे शादी टूट जाएगी, समाज में बदनामी होगी और उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। आरोपी ने मोटी रकम मांगते हुए अपनी नाजायज मांगें पूरी कराने का दबाव भी बनाया। सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp