आरजी कर मेडिकल कॉलेज की पीड़िता की मां पानीहाटी से भाजपा उम्मीदवार, ये है 19 लोगों की पूरी लिस्ट

Date:

आरजी कर मेडिकल कॉलेज की पीड़िता की मां पानीहाटी से भाजपा उम्मीदवार, ये है 19 लोगों की पूरी लिस्ट

BJP Candidate List 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी. इस सूची में 19 उम्मीदवार हैं. इससे पहले भाजपा 2 चरणों में कुल 255 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है. अभी भी 20 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा बाकी है. इन 19 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद उसके उम्मीदवारों की कुल संख्या 274 हो गयी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा ने जारी की 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

भाजपा ने उत्तर 24 परगना जिले की पानीहाटी विधानसभा सीट से आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बर्बरता की शिकार हुई पीड़िता ‘अभया’ की मां को अपना उम्मीदवार बनाया है. भाजपा ने तीसर लिस्ट में जिन 19 लोगों को टिकट दिया है, उसकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है.

विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम
कूचबिहार दक्षिण रथींद्र नाथ बोस
राजगंज (अजा) दिनेश सरकार (हाराधन सरकार)
इस्लामपुर चित्रजीत रॉय
हेमताबाद (अजा) हरिपद बर्मन
इंग्लिश बाजार अमलान भादुड़ी
शांतिपुर स्वपन दास
पानीहाटी रत्ना देबनाथ
हावड़ा मध्य विप्लब मंडल
उत्तरपाड़ा दीपांजन चक्रवर्ती
सिंगूर डॉ अरूप कुमार दास
चंदननगर दीपांजन कुमार गुहा
चुंचुड़ा सुबीर नाग
हरिपाल मधुमिता घोष
तमलूक डॉ हरे कृष्ण बेड़ा
मेदिनीपुर डॉ शंकर गुच्छैत
पूर्वस्थली दक्षिण प्राणकृष्ण तपादार
कटवा कृष्णा घोष
सैंथिया (अजा) कृष्णा कांत साहा
नलहाटी अनिल सिंह

23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में होंगे बंगाल चुनाव

पश्चिम बंगाल में इस बार 2 चरणों में विधानसभा के चुनाव कराये जा रहे हैं. पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों पर मतगणना एक साथ 4 मई को करायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट

भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, सोनारपुर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगीं रूपा गांगुली

बंगाल चुनाव : भाजपा की पहली सूची में आठ विधायकों का कटा टिकट, कई सीटों पर उम्मीदवार बदले

बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर और नंदीग्राम 2 सीट से लड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी, भाजपा ने किया टिकट का ऐलान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Financial burden no excuse to deny fair dues for land buys: SC | India News – The Times of India

NEW DELHI: Supreme Court Wednesday said magnitude...

Video shows Israeli strike hitting displacement camp in Gaza | Gaza

NewsFeedVideos show the moment a strike hit a tent...

बिल्ला लगाकर वैलिडेशन एक्ट का किया विरोध

कोलेबिरा| कोलेबिरा प्रखंड के पेंशनर समाज के सदस्यों द्वारा...

मां कालरात्रि की पूजा के साथ खुले पंडाल के पट

भास्कर न्यूज | सिमडेगा चैत नवरात्र के तहत बुधवार...
Join Us WhatsApp