किशनगंज में रामनवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा:हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, सज-धज कर भगवान का रूप लिए युवा

Date:


किशनगंज में रामनवमी के अवसर पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित यह यात्रा शहर के रूईधासा से शुरू हुई, जिसमें हजारों की संख्या में राम भक्त, जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे, कतारबद्ध होकर शामिल हुए। शोभा यात्रा में हजारों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े और भक्ति गीतों पर जमकर थिरके। भगवान राम, माता जानकी, महादेव और बजरंगबली की वेशभूषा में निकली झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था बैंड पार्टी और ढाक की धुन पर राम भक्त झूमते रहे और “जय श्री राम” के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। यह शोभा यात्रा रूईधासा से शुरू होकर डे मार्केट, गांधी चौक, फल चौक और चांदनी चौक होते हुए भूतनाथ गौशाला मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। शोभा यात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय शहरवासियों द्वारा जगह-जगह पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसडीपीओ गौतम कुमार, एसडीएम अनिकेत कुमार और थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन दल-बल के साथ विधि व्यवस्था संभालते हुए नजर आए। ड्रोन कैमरों से यात्रा पर रखी जा रही नजर नागरिक एकता मंच के सदस्य, जिनमें त्रिलोक चंद जैन, अधिवक्ता शिशिर दास और संजय जैन शामिल थे, पूरी शोभा यात्रा पर निगरानी रख रहे थे। ड्रोन कैमरों से भी यात्रा पर नजर रखी जा रही थी। जिले के सभी सातों प्रखंडों में रामनवमी हर्षोल्लास पूर्वक मनाई जा रही है, और इसे लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल है। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मनोज गट्टानी, बजरंग दल के जिला संयोजक सुनील तिवारी, एंजल कुमार, गौरव गुप्ता, राकेश, विक्रम, सन्नी, मुकेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शोभा यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय दिखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp