Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा पुलिस ने 10 चोरी की बाइक बरामद की:चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया एक युवक, निशानदेही पर दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार


कोडरमा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने डोमचांच थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं और दो चोरों को गिरफ्तार किया है। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और उनका उद्भेदन करने के लिए सभी थाना प्रभारियों, गश्ती दलों, पीसीआर और पैंथर टीमों को सतर्क रहने तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में, डोमचांच थाना क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी होने के बाद पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर 25 मार्च को थाने में एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले के उद्भेदन, बरामदगी और इसमें शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़िहार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखनी शुरू कर दी। 26 मार्च की शाम को, गठित टीम डोमचांच बाजार के आसपास संदिग्धों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान डोमचांच पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति को स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी करने का प्रयास करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जानपुर, डोमचांच निवासी 20 वर्षीय सन्नी कुमार (राणा) पुत्र सुरेश राणा के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान, सन्नी कुमार ने पुलिस टीम के सामने स्वीकार किया कि वह अपने साथी आयुष कुमार और रितिक कुमार के साथ मिलकर कोडरमा जिले के डोमचांच और झुमरीतिलैया के साथ-साथ हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़ और अन्य सीमावर्ती जिलों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसने यह भी बताया कि कुछ दिनों पहले उन्होंने डोमचांच स्थित एक क्लिनिक के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी, जिसे उसने अपने साथी रितिक कुमार को बेचने के लिए दिया था। उस मोटरसाइकिल के अलावे अन्य जगहों से चोरी की गई मोटरसाईकिल को रितिक कुमार को खपाने के लिए दिया है। पुलिस टीम द्वारा रितिक कुमार, पिता अर्जुन प्रसाद मेहता, पता- बोंगा, थाना ईचाक जिला हजारीबाग के घर पर छापामारी की गइ और उसे हिरासत में लेकर पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई। इस क्रम में उसने अपना अपराध स्वीकार किया तथा उसकी निसानदेही पर उसके द्वारा छिपा कर रखे गए चोरी की कुल 10 मोटरसाइकिल बरामद की गई। जिसमें डोमचाच क्लिनिक के पास से चोरी किया गया मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles