Saturday, March 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भभुआ में क्लियर प्रीमियम वाटर की नकली फैक्ट्री पर छापा:दिल्ली कोर्ट के आदेश पर 70 लाख का माल बरामद, कंपनी सील


भभुआ शहर में क्लियर प्रीमियम वाटर कंपनी की नकली बोतलें बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापेमारी की गई है। यह कार्रवाई दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर की गई। इसमें कंपनी की चार सदस्यीय टीम, जिसमें एडवोकेट और कोर्ट कमिश्नर शामिल थे, ने भभुआ थाना के सहयोग से हिस्सा लिया। कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेका कुमार ओझा ने इस बारे में जानकारी दी। छापेमारी के दौरान मौके से 36,000 नकली बोतलें, स्टिकर और कच्चा माल बरामद किया गया। बरामद माल का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 70 लाख रुपये बताया जा रहा है। कंपनी को एक साल पहले अपने ब्रांड के नकली उत्पादों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उसने कोर्ट में मामला दर्ज कराया था। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह छापेमारी की गई। विवेका कुमार ओझा ने बताया कि आरोपी उनके ब्रांड का नाम कॉपी कर नकली पानी बना और बेच रहे थे। भभुआ थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने पुष्टि की कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नकली उत्पाद बनाने वाली कंपनी को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। कंपनी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस छापेमारी का उद्देश्य ब्रांड की प्रतिष्ठा को बचाना और उपभोक्ताओं को नकली उत्पादों से होने वाले नुकसान से बचाना है। दिल्ली से आई टीम ने कोर्ट कमिश्नर की निगरानी में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। स्थानीय व्यापारियों ने इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है, क्योंकि नकली पानी से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम की आशंका थी।

Spread the love

Popular Articles