Sunday, May 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधुपुर में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव:घर से खेलने निकला था, देर रात तक नहीं लौटा, इलाके में सनसनी


देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमरजीत दास उर्फ डमरू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अमरजीत शुक्रवार सुबह घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। जैसे-जैसे समय बीतता गया, परिवार की चिंता बढ़ती गई। परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थक-हारकर उन्होंने मधुपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी थी और संभावित स्थानों पर तलाश जारी रखी जा रही थी। 24 घंटे बाद पेड़ से लटका मिला शव करीब 24 घंटे बाद शनिवार को स्थानीय लोगों ने गांव के पास एक पेड़ पर किशोर का शव फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मधुपुर थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां मौजूद रहे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और शोक का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और साजिश की बात कही है। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की अपील की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए देवघर भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आसपास के लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles