![]()
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री व साईनाथ यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शहर के एक होटल में ‘तीसरा झारखंड हेल्थकेयर समिट 2026’ आयोजित किया गया। इस समिट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण झारखंड में स्वास्थ्य चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों पर मंथन करना था। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सरकार सुदूर क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। समिट के अध्यक्ष और साईनाथ विवि के कुलपति प्रो. (डॉ.) एसपी अग्रवाल ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में AI के उपयोग और नेचुरोपैथी जैसी समग्र चिकित्सा पद्धति को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में राज कुमार पोद्दार. सिद्धार्थ त्रिपाठी व विभिन्न अस्पतालों के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीक और जन-स्वास्थ्य के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के सेवा भाव की सराहना के साथ समिट संपन्न हुआ।


