Friday, June 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चांदनी चौक पर अवैध पार्किंग से बढ़ी परेशानी, रोज लग रहा जाम


शेखपुरा । शेखपुरा नगर परिषद द्वारा शेखपुरा-लखीसराय मुख्य मार्ग से जमुआरा होते हुए पथरैटा तक बनाए गए बाईपास पीसीसी सड़क से लोगों को काफी सहूलियत मिली है। इस मार्ग के निर्माण से न केवल स्थानीय निवासी बल्कि घाटकुसुम्भा टाल जाने वाले लोगों को भी आवागमन में आसानी हो रही है। खासकर गोल्डन चौक पर लगने वाले जाम और भीड़भाड़ से बचने के लिए लोग इस वैकल्पिक मार्ग का ज्यादा उपयोग कर रहे हैं। वर्तमान में इस सड़क के किनारे नगर परिषद द्वारा अब तक एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। परिणामस्वरूप, शाम ढलते ही पूरा मार्ग अंधेरे में डूब जाता है। इससे राहगीरों में भय का माहौल बना रहता है और लोग रात में इस रास्ते से गुजरने से कतराते हैं। जमुआरा निवासी एवं युवा लेखक सैय्यद अमजद हुसैन ने बताया कि अंधेरा होने के बाद इस मार्ग पर असामाजिक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर नगर कार्यपालक पदाधिकारी से लेकर जिला पदाधिकारी तक कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। पाठक संजीत कुमार भास्कर मित्र सैय्यद अमजद हुसैन शेखपुरा। शहर के मुख्य चौराहा चांदनी चौक पर अवैध पार्किंग के कारण आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। रोजाना यहां जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से चांदनी चौक से वीआईपी रोड, जमालपुर रोड, तीन मोहनी और स्टेशन की ओर जाने वाले मार्गों पर स्थिति अधिक गंभीर बनी रहती है। इन रास्तों पर रोजाना एक दर्जन से अधिक ई-रिक्शा यात्रियों के इंतजार में सड़क पर ही खड़े रहते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है और जाम लग जाता है। गौरतलब है कि शहर के तीन मोहनी मोड़ पर लाखों रुपये की लागत से टेंपो और ई-रिक्शा स्टैंड का निर्माण कराया गया है, लेकिन इसके बावजूद इन स्टैंडों का उपयोग नहीं किया जा रहा है। नतीजतन, चांदनी चौक पर अवैध रूप से ई-रिक्शा का जमावड़ा लगा रहता है, जो जाम का मुख्य कारण बन रहा है। स्थानीय लोगों में इस समस्या को लेकर आक्रोश है। स्थानीय संजीत कुमार का कहना है कि चांदनी चौक, दल्लू चौक और जमालपुर की ओर जाने वाले मार्गों पर चौक के पास ही दर्जनों ई-रिक्शा खड़े रहते हैं, जिससे रोजाना जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लोगों ने जिला प्रशासन से अवैध पार्किंग पर सख्ती से कार्रवाई करने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके। शेखपुरा। घाटकुसुम्भा प्रखंड अंतर्गत डीहकुसुम्भा गांव में हाल ही में बनी सड़क की बदहाल स्थिति ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्य सड़क से केनरा बैंक होते हुए दुर्गा स्थान तक बनाई गई यह सड़क महज एक वर्ष के भीतर ही टूटकर धाराशाई होने की कगार पर पहुंच गई है। ग्रामीण महेन्द्र यादव ने बताया कि बेलदारी पोखर के समीप सड़क की हालत बेहद खतरनाक हो चुकी है। सड़क का एक हिस्सा अंदर से खोखला हो गया है, जिससे कभी भी यह पूरी तरह धंस सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस मार्ग पर कोई भारी वाहन गुजरता है, तो बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस सड़क का उपयोग प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण बैंक जाने वाले लोग करते हैं। बावजूद इसके, अब तक न तो किसी अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया और न ही मरम्मत की कोई पहल की गई है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण सड़क इतनी जल्दी जर्जर हो गई। लोगों ने संबंधित विभाग और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अविलंब सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। सदर एसडीओ किया जाएगा। अगर आप भी बताना चाहते है जनहित के किसी मुद्दे या समस्याओं के बारे में तो….उससे जुड़ी डिटेल व फोटो- वीडियो अपने नाम-पते के साथ हमें-नवादा के लिए 9931188200 व शेखपुरा के लिए 8757065844 नंबर पर वाट्सएप कीजिये। पाठक महेन्द्र यादव

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles