Friday, June 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

3 पेट्रोल पंपों में डकैती मामले में 10 गिरफ्तार


बीआईटी मेसरा और टाटीसिलवे में एक ही रात 3 पेट्रोल पंपों पर डकैती करने वाले गिरोह का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। इस गिरोह के 10 अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए हथियार और घटना में प्रयुक्त कार व बाइक भी बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने बताया है कि नशा करने के लिए वे लोग सभी घटनाओं को अंजाम देते थे। सभी का सिर्फ कैश पर फोकस होता था। इन अपराधियों की हुई गिरफ्तारी : जहीर उर्फ खान, फरहान खान उर्फ बबलु, शेख जीमल, शेख मुज्जमिल उर्फ माखन और राजा खान उर्फ खानता, पांचों का थाना- सिकिदिरी,
अरसलान खान, मो. फैजान, मोहल्ला- नेजाम नगर, दोनों का थाना- हिंदपीढ़ी, शोएब अंसारी, थाना- अरगोड़ा,
शहबाज सलमान, थाना- जगन्नाथपुर,
कासिफ युसूफ, थाना- लोअर बाजार। 3 अपराधी पहले भी गए हैं जेल, शहबाज पर दर्ज हैं 16 केस गिरफ्तार 10 लोगों में से तीन पहले भी जेल जा चुके हैं। जहीर उर्फ खान और फरहान खान उर्फ बबलू के खिलाफ पहले से सिकिदरी थाने में केस दर्ज है। वहीं शहबाज सलमान खान के खिलाफ रांची के 8 थानों में 16 केस पहले से दर्ज हैं। अरगोड़ा और हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में पहली बार वर्ष 2019 में शहबाज सलमान खान ने आपराधिक घटना को अंजाम दिया था। गिरोह में शामिल अन्य कई अपराधी अब भी फरार हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles