Saturday, October 17, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

PMCH Patna Patient Attack | ASI Assaulted & Uniform Torn During Chaos

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) की इमरजेंसी में शनिवार शाम हंगामा हुआ। मेडिसिन विभाग में भर्ती एक मरीज ने डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों और गार्ड के साथ मारपीट की। ASI और एक गार्ड घायल हो गए।

.

आरोपी मरीज ने एक सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। हंगामा शाम करीब 7 बजे हुआ। बाद में युवक को PMCH टीओपी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, युवक की पहचान वैशाली जिले के पातेपुर निवासी संजय (32) के तौर पर हुई है। वह पिछले 4 दिनों से मेडिसिन विभाग में भर्ती था और शनिवार को उसे डिस्चार्ज किया गया था। डिस्चार्ज होने के बाद वह अचानक उग्र हो गया और मारपीट करने लगा।

विवाद शांत कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों और गार्ड से भी उसने मारपीट की। ASI की आंख के नीचे चोट लगी और गार्ड के चेहरे पर भी चोट आई।

ब्लैक शर्ट में मुख्य आरोपी, जिसने मारपीट की।

ब्लैक शर्ट में मुख्य आरोपी, जिसने मारपीट की।

‘युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं’

PMCH के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे इमरजेंसी के मेडिसिन विभाग में हंगामे की सूचना मिली है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है।

उसका पिछले चार-पांच दिनों से इलाज चल रहा था और शनिवार को उसे डिस्चार्ज किया गया था। अधीक्षक के अनुसार, डिस्चार्ज के बाद युवक अचानक उग्र हो गया और डॉक्टर, गार्ड और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने लगा। उसने लात-घूंसे भी चलाए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

ASI के आंख के नीचे लगी चोट।

ASI के आंख के नीचे लगी चोट।

‘मरीज को लेने परिजन पहुंचे थे’

PMCH TOP प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, वह वैशाली जिले के पातेपुर का रहने वाला है और उसका नाम संजय है। शनिवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। उसे लेने के लिए उसके परिजन और साला अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि बीचबचाव में उन्हें भी चोटे आई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles