Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर में DM के निर्देश पर रेड, 13 सिलेंडर जब्त:रसोई गैस ब्लैक मार्केटिंग पर प्रशासन सख्त, कमर्शियल इस्तेमाल पर कार्रवाई


मुंगेर में रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के निर्देश पर सोमवार को जिला मुख्यालय, तारापुर और खड़गपुर अनुमंडल में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सदर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में मुंगेर मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में रेस्टोरेंट तथा मिठाई दुकानों सहित कुल 15 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया, जो नियमों का उल्लंघन है। घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने का निर्देश अधिकारियों ने इन प्रतिष्ठान मालिकों को तत्काल घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्हें भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। छापेमारी टीम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर और मार्केटिंग अधिकारी भी शामिल थे। इसी तरह का अभियान तारापुर और खड़गपुर अनुमंडल में भी चलाया गया, जहां व्यवसायियों को घरेलू गैस के दुरुपयोग से बचने की सख्त हिदायत दी गई। इस दौरान विभिन्न दुकानों से कुल 13 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं – जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ लोग कालाबाजारी कर रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और गैस की जमाखोरी या कालाबाजारी से बचने की अपील की। जिलाधिकारी ने यह भी आश्वस्त किया कि सभी उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों द्वारा समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने संकेत दिया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि घरेलू गैस का दुरुपयोग रोका जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles