Tuesday, March 31, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चाईबासा में हाथी के हमले में महिला की मौत:खुले मैदान में बनी झोपड़ी के पास पहुंचा हाथी, बुजुर्ग ने छिपकर बचाई जान; दहशत का माहौल


पश्चिम सिंहभूम जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत बड़ाकुंडिया के तुरामडीह में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग घायल हो गया। यह घटना बीती रात हुई, जब एक जंगली हाथी खुले मैदान के पास स्थित एक झोपड़ी तक पहुंच गया और वहां उत्पात मचाया। इस दौरान झोपड़ी को नुकसान पहुंचा और इलाके में अफरातफरी मच गई। पूजा-पाठ कराती थी महिला हाथी के हमले में लगभग 55 वर्षीय महिला चांदू कुई की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका तांतनगर प्रखंड के तेंताडा गांव की निवासी थी और पिछले करीब एक महीने से बड़ाकुंडिया में रहकर पूजा-पाठ करने का काम कर रही थी। गांव के लोग उन्हें स्नेहपूर्वक ‘पुजारी मौसी’ कहकर बुलाते थे। उनकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इसी घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति भी घायल हो गए। बताया गया कि उन्होंने किसी तरह टूटी हुई झोपड़ी में छिपकर अपनी जान बचाई। घायल व्यक्ति का इलाज चाईबासा के सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। क्षेत्र में लगातार हाथियों की आवाजाही घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हाथियों की आवाजाही हो रही है, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई करते हुए हाथी को काबू में करने और प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Spread the love

Popular Articles