Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल विधानसभा चुनाव, पाकुड़ सीमा पर सुरक्षा कड़ी:चेक पोस्टों पर दंडाधिकारी, पुलिस और बीएसएफ तैनात; हर वाहन की हो रही जांच


पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पाकुड़ जिले के सभी चेक पोस्टों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला और पुलिस प्रशासन ने सभी चेक पोस्टों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और जवानों को तैनात किया है। इन चेक पोस्टों पर पश्चिम बंगाल की ओर से बंगाल पुलिस और बीएसएफ के जवान हर वाहन की जांच कर रहे हैं। बुधवार को मुर्शिदाबाद जिले से सटे चांदपुर चेक पोस्ट पर बीएसएफ और स्थानीय पश्चिम बंगाल पुलिस वाहनों की सघन जांच करती देखी गई। वहीं, राज्य की सीमा पर पाकुड़ जिला मुख्यालय थाना की पुलिस आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रख रही है और चेक पोस्ट पर रखे रजिस्टर में नंबर अंकित कर रही है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होने हैं। मुर्शिदाबाद जिले में 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि बीरभूम जिले में 29 अप्रैल को मतदान निर्धारित है। पाकुड़ जिले से पश्चिम बंगाल के दो जिले, मुर्शिदाबाद और बीरभूम की सीमा सटी हुई है। पाकुड़ जिला मुख्यालय से करीब 20-30 किलोमीटर की दूरी पर मुर्शिदाबाद जिले का धूलियान और बीरभूम जिले के राजग्राम, मुरारई, नलहटी जैसे प्रमुख शहर स्थित हैं। पाकुड़ प्रखंड के कुछ पंचायत तो बिल्कुल ही पश्चिम बंगाल से सटे हुए हैं। इन सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भी बंगाल पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला की अंतरराज्यीय सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। अक्सर लोग इलाज या व्यापार के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल आते-जाते रहते हैं, जिससे उन्हें अब अधिक समय लग रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles