Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा:भव्य शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


पाकुड़ शहर में हनुमान जयंती का पर्व इस बार विशेष उत्साह और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। शहर के बिरसा चौक स्थित पवन पुत्र हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्री राम और हनुमान जी के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने हाथों में भगवा ध्वज और धार्मिक झांकियों के साथ शहर की सड़कों पर श्रद्धा का अनोखा दृश्य प्रस्तुत किया। मुख्य मार्गों से गुजरी यात्रा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम यह शोभायात्रा बिरसा चौक मंदिर से शुरू होकर मुख्य सड़क, अंबेडकर चौक, हिरण चौक और गांधी चौक होते हुए तातीपारा मार्ग से वापस मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारी खुद निगरानी करते नजर आए, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड श्री रामचरितमानस पाठ शुरू किया गया। मंदिर समिति के सदस्य पंकज शाह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अखंड पाठ के साथ-साथ बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, भजन-कीर्तन और संध्या समय प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। विभिन्न मंदिरों में भी दिखी आस्था की भीड़ हनुमान जयंती के अवसर पर शहर के अन्य मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। रेलवे स्टेशन स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं, दूधनाथ मंदिर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा अखंड रामायण पाठ शुरू किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। शिव शीतला मंदिर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों के हनुमान मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। त्योहार को लेकर बाजारों में भी रौनक देखी गई, जहां लोग पूजा सामग्री और प्रसाद की खरीदारी करते नजर आए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles