Top 5 This Week

Related Posts

देवघर पुलिस में ‘बड़ा फेरबदल’, एसपी ने 17 अधिकारियों को किया इधर से उधर, जानें कौन गए?

देवघर पुलिस में ‘बड़ा फेरबदल’, एसपी ने 17 अधिकारियों को किया इधर से उधर, जानें कौन गए?

Deoghar Police, देवघर (संजीत मंडल की रिपोर्ट): देवघर जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से, पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है. पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत 17 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. विभाग का मानना है कि इस व्यापक तबादला-पोस्टिंग से थानों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और अपराधियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी. एसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नये पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का सख्त निर्देश दिया है.

किसे मिली कहां की कमान?

जारी अधिसूचना के अनुसार, एसआई सालो हेंब्रम को पालाजोरी से हटाकर मोहनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं, एसआई प्रशांत कुमार-1 को एसपी कार्यालय से देवीपुर थाना, एसआई संदीप कुमार को सारवां थाना और एसआई विपिन कुमार को चित्रा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह, एसआई मनोरंजन महतो को बुढ़ई, एसआई मोतीराम देवगम को पथरड्डा ओपी और एसआई संजय कुमार-1 को पालाजोरी थाना प्रभारी बनाया गया है. एसआई दिलीप मुंडा अब नगर थाना से हटकर यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

Also Read: बंदूक छोड़ मुख्य धारा में लौटा उग्रवादी, लातेहार में 5 लाख का इनामी सुरेंद्र लोहरा का सरेंडर

तकनीकी विंग और अन्य थानों में भी बदलाव

इसके अलावा, एसआई संदीप कृष्णा को तकनीकी कोषांग और एसआई कौशल कुमार सिंह को जिला नियंत्रण कक्ष भेजा गया है. एसआई विकास पासवान और एसआई रूपेश कुमार महतो को नगर थाना, जबकि एसआई सामु बांडों को कुंडा थाना में पदस्थापित किया गया है. बाबा मंदिर थाना की जिम्मेदारी एसआई प्रियरंजन कुमार को सौंपी गई है और एएसआई फैज अहमद खान को नगर थाना से हटाकर पुलिस केंद्र भेज दिया गया है. एसपी सौरभ कुमार ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ करेंगे, ताकि आम जनता को कोई परेशानी न हो.

Also Read: खेत बना गजराज के लिए ‘डेथ ट्रैप’! पश्चिमी सिंहभूम में हाथी का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच प्रक्रिया शुरू

Spread the love

Popular Articles