Top 5 This Week

Related Posts

झामुमो ने भाजपा को घेरा, पुलिस की सराहना

झामुमो ने भाजपा को घेरा, पुलिस की सराहना

गिद्दी. झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष लखनलाल महतो ने कहा कि विष्णुगढ़ में हुई घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. प्रशासन की जितनी भी प्रशंसा की जाये, वह कम है. उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि संवेदनशील मुद्दे पर भाजपा केवल राजनीतिक रोटियां सेकने का काम करती है. हत्या में भीम राम का भी नाम सामने आया है. भीम राम भाजपा से जुड़ा है. हेमंत सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा के सांसद व विधायकों ने सड़क से लेकर सदन तक हंगामा किया था. हत्याकांड खुलासा के बाद भाजपा चुप है. उन्होंने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी में जो घटना हुई है, उसके लिए कौन जिम्मेवार है, भाजपा को यह बताना चाहिए.

The post झामुमो ने भाजपा को घेरा, पुलिस की सराहना appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles