Top 5 This Week

Related Posts

ममता बनर्जी की महा-कसम : पहले बंगाल, फिर दिल्ली से उखाड़ फेंकूंगी बीजेपी को

ममता बनर्जी की महा-कसम : पहले बंगाल, फिर दिल्ली से उखाड़ फेंकूंगी बीजेपी को

Mamata ‍Banerjee Vow to Oust BJP from Delhi: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक महा-कसम खायी है. राजनीतिक संकल्प लेते हुए मालदा जिले के वैष्णव नगर में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि वह भाजपा को न केवल बंगाल से बाहर निकालेंगीं, बल्कि दिल्ली की कुर्सी से भी उतार फेंकेंगी. ममता बनर्जी ने इस दौरान निर्वाचन आयोग (ECI) और केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला.

बंगाल से दिल्ली तक की ललकार

ममता बनर्जी ने जनसभा में मंच से जनता को गवाह बनाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अंत करीब है. उन्होंने कहा- यह मेरा वादा है. मैं भाजपा को पहले बंगाल से बाहर निकालूंगी और फिर दिल्ली की सत्ता से भी उनका सफाया कर दूंगी. मोदी और शाह देश को बर्बादी की ओर ले जा रहे हैं.

यह मेरा वादा है. मैं भाजपा को पहले बंगाल से और फिर दिल्ली की सत्ता से बाहर निकाल फेंकूंगी.

ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

मालदा कांड पर सख्त रुख, कहा- राज्य की बदनामी हुई

ममता बनर्जी ने मालदा में 7 जजों (न्यायिक अधिकारियों) के घेराव की घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने साफ कहा कि ऐसी हरकतों से पूरे पश्चिम बंगाल की छवि खराब हुई है. उन्होंने कहा कि अब जब सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दे दिया है, तो सीबीआई (CBI) और एनआईए (NIA) जैसी केंद्रीय एजेंसियां राज्य में सक्रिय होंगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि चुनाव के वक्त ऐसी गतिविधियों से बचना चाहिए.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mamata ‍Banerjee: आयोग ने भाजपा के इशारे पर बंगाल को बर्बाद किया

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को निशाने पर लिया. आरोप लगाया कि आयोग ने मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी समेत तमाम अधिकारियों को बदलकर राज्य के विकास कार्यों को ठप कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो कहा- उन्होंने सब कुछ बदल दिया, लेकिन वे ‘ममता’ को नहीं बदल पायेंगे, क्योंकि मुझे अपनी जनता पर भरोसा है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026 : NIA करेगी मालदा कांड की जांच, इलेक्शन कमीशन ने लिखी चिट्ठी

कांग्रेस-वामपंथ और भाजपा की मिलीभगत का आरोप

ममता बनर्जी ने मालदा की जनता को आगाह करते हुए कहा कि भाजपा, कांग्रेस और माकपा (CPIM) अंदरखाने एक-दूसरे के साथ मिले हुए हैं. उन्होंने मालदा में कांग्रेस के पिछले प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन पार्टियों ने मिलकर जिले के विकास को बाधित किया है. उन्होंने जनता से अपील की कि वे इन तीनों में से किसी को भी माफ न करें.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम, मालदा से कूचबिहार तक सड़कों पर उतरे लोग, ममता बनर्जी ने बताया बड़ी साजिश

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला- मेरी सारी शक्तियां छीन ली, मालदा कांड राष्ट्रपति शासन की साजिश

मालदा कांड पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- आग से खेल रहे BJP और चुनाव आयोग, अमित शाह इस्तीफा दें

मालदा में आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 महिला जजों समेत 7 लीगल अफसर को भीड़ ने घेरा, लाठीचार्ज के बाद हुआ रेस्क्यू

The post ममता बनर्जी की महा-कसम : पहले बंगाल, फिर दिल्ली से उखाड़ फेंकूंगी बीजेपी को appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles