Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रेन से गिरकर चतरा के युवक की मौत:रोजगार के लिए चेन्नई जा रहा था युवक, संतुलन बिगड़ने के कारण चलती ट्रेन से नीचे गिरा


चतरा जिले के प्रतापपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। रोजगार के लिए चेन्नई जा रहे 20 वर्षीय युवक रौशन कुमार की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यह घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे हुई। रौशन कुमार प्रतापपुर थाना क्षेत्र के देवी मंडप रोड निवासी समोच प्रसाद के पुत्र थे। वह अपने घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से चेन्नई जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, जब ट्रेन अपनी गति में थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण रौशन चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। हादसा इतना गंभीर था कि रौशन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना जैसे ही उनके पैतृक गांव प्रतापपुर पहुंची, परिजनों और ग्रामीणों में शोक छा गया। परिजनों ने जिला प्रशासन, स्थानीय सांसद और विधायक से हाथ जोड़कर अपील की है कि उनके बेटे का पार्थिव शरीर सम्मान के साथ घर मंगवाया जाए

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles