Top 5 This Week

Related Posts

Jwalamukhi Yog:शनि और मंगल की युति से बना ज्वालामुखी योग, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा इसका प्रभाव – Shani-mangal Conjunction Jwalamukhi Or Visfotak Yog Till 11 May Impact On All 12 Zodiac Signs


Jwalamukhi Yog Ka Rashiyon Par Prabhav:  ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, मंगल और राहु के ‘अंगारक योग’ समाप्त हो चुका है।  2 अप्रैल को मंगल और शनि की युति हुई है। यह युति 11 मई तक मीन राशि में रहेगी। ज्योतिष में इस युति को ज्वालामुखी योग या विस्फोटक योग कहा जाता है। इन ग्रहों की युति सभी 12 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकती है। इसके परिणामस्वरुप कुछ राशियों के जातकों को चुनौतियों, दबावों और आंतरिक संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं कुछ राशियों के लिए यह प्रगति और नए अवसरों के द्वार खोल सकता है। आइए जानते हैं इस ज्वालामुखी योग का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 

 




Trending Videos

Shani-Mangal Conjunction jwalamukhi or visfotak yog till 11 May Impact on All 12 Zodiac Signs

ज्यादा लड़ाई-झगड़ा आपको कानूनी मामलों में डाल सकता है।
– फोटो : amar ujala


मेष राशि

मेष राशि के 12वें भाव में यह युति हो रही है। इस युति के प्रभाव से बेवजह की यात्राएं बढ़ सकती हैं और शारीरिक थकान हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो जब तक संभव हो उसे टालें। स्वास्थ्य के प्रति भी आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। ज्यादा लड़ाई-झगड़ा आपको कानूनी मामलों में डाल सकता है।  मन को शांत रखने के लिए ध्यान का सहारा लें। 


Shani-Mangal Conjunction jwalamukhi or visfotak yog till 11 May Impact on All 12 Zodiac Signs

आय के नए रास्ते खुलेंगे और धन में भी वृद्धि होगी।
– फोटो : amar ujala


वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों की कुंडली में यह ज्वालामुखी योग एकादश भाव में बनेगा। यह योग आपके जीवन में खुशियों के साथ लाभ भी लेकर आएगा। आय के नए रास्ते खुलेंगे और धन में भी वृद्धि होगी। धन वृद्धि का अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि आप फिजूलखर्ची करने लगें। आपको अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना होगा। यदि आप अपने परिवार की जिम्मेदारी का निर्वाह ठीक ढंग से करेंगे तो आपको इसके शुभ परिणाम ही प्राप्त होंगे। 


Shani-Mangal Conjunction jwalamukhi or visfotak yog till 11 May Impact on All 12 Zodiac Signs

ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते हैं।
– फोटो : amar ujala


मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में इस योग का निर्माण 10वें भाव में हो रहा है। यह आपके लिए समस्या ला सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। हो सकता है कि आपका अचानक ट्रांसफर भी हो जाए। व्यवसाय की बात करें तो कुछ समय के लिए बड़े फैसले न लें। इसके अलावा इस समय किसी भी प्रकार के निवेश से बचने की जरूरत है। 


Shani-Mangal Conjunction jwalamukhi or visfotak yog till 11 May Impact on All 12 Zodiac Signs

पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।
– फोटो : amar ujala


कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों की कुंडली में यह योग 9वें भाव में बन रहा है। यह योग आपकी किस्मत को मजबूत बनाएगा। आपने अपने काम में जो मेहनत की है उसका परिणाम जल्द ही आपको मिलेगा। आप अपने काम सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। पारिवारिक मामलों की बात करें तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार के किसी भी सदस्य से कोई भी ऐसी बात न करें जिससे रिश्तों में कड़वाहट आए। 


Spread the love

Popular Articles