Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:बहन की शादी का कार्ड छपवाने जा रहा था बाजार, 1 मई को होना है विवाह


चतरा में शुक्रवार की रात एक सड़क हादसे में भाई की मौत हो गई। जबकि बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना सिमरिया थाना क्षेत्र में मूर्वे स्टेडियम के पास हुई। हादसा तेज रफ्तार हाइवा द्वारा बाइक को टक्कर मारने से हुई। मृतक की पहचान टंडवा के लेम्बुआ पदम पुर निवासी चंदन कुमार राणा (18) के रूप में हुई है। वहीं, उसकी बहन नेहा कुमारी गंभीर रूप से जख्मी है। नेहा अपनी शादी का कार्ड प्रिंट करवाने के लिए चंदन के साथ मार्केट जा रही थी और इसी दौरान यह हादसा हुआ। बहन के साथ बाइक से जा रहा था बाजार नेहा की शादी 1 मई को होनी है। टंडवा के लेम्बुआ पदम पुर निवासी चंदन कुमार राणा बहन नेहा कुमारी के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। इसी दौरान रेलवे कार्य में लगा एक तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में चंदन कुमार राणा की मौके पर ही मौत हो गई। नेहा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें स्थानीय समाजसेवी तबरेज अंसारी और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। चंदन परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था ग्रामीणों के अनुसार, कुछ साल पहले चंदन के पिता की ओडिशा में मौत हो गई थी, जिनका पार्थिव शरीर चंदा जुटाकर घर लाया गया था। चंदन परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और वे घायल नेहा के इलाज का खर्च उठाने में भी असमर्थ हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। वे मृतक चंदन के परिवार और घायल नेहा के इलाज के लिए 50 लाख रुपए के मुआवजे की मांग कर रहे थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles