Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में जमीन विवाद में हुई थी समीर की हत्या:दोस्त ने ही 2 लाख की सुपारी देकर कराया मर्डर, पांच आरोपी गिरफ्तार


पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में गुरुवार रात हुए समीर खलीफा उर्फ गुड्डू हत्याकांड का पुलिस ने 16 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतक के दोस्त इसराइल आजाद उर्फ मिंटू डाला ने ही 2 लाख रुपए की सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई थी। यह वारदात जमीन विवाद के कारण अंजाम दी गई। एक अपराधी फरार पुलिस ने इस मामले में समीर के दोस्त इसराइल आजाद उर्फ मिंटू डाला, शहजाद आलम उर्फ विक्की राइन के साथ कॉन्ट्रैक्ट किलिंग में शामिल शूटर फैज खान, आदर्श कुमार और तारीख शाह उर्फ मूनान को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सुपारी के 39,500 रुपए बरामद किए गए हैं। सुपारी का 1 लाख 60 हजार रुपए लेकर एक अन्य अपराधी फरार है, जिस पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। फैज के पास से एक देसी पिस्टल और गोली बरामद हत्या के बाद पुलिस ने गोली चलाने वाले फैज खान की घेराबंदी की थी। इस दौरान फैज ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने नौ राउंड फायरिंग की। फैज खान के पैर में दो गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे मेदिनीनगर से रांची इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस ने फैज के पास से एक देसी पिस्टल और गोली, जबकि आदर्श के पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। एक प्लॉट को लेकर चल रहा था विवाद गिरफ्तार मिंटू डाला और मृतक समीर जमीन कारोबार में साझेदार थे। पहाड़ी मोहल्ला के एक प्लॉट को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते मिंटू ने समीर की हत्या की योजना बनाई। उसने केस को उलझाने के लिए फैज से गोली मरवाई और फिर खुद फैज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर इसे फैज और समीर के बीच की पुरानी रंजिश बताया था। पुलिस की कार्रवाई टीम में डीएसपी राजीव रंजन और शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। जिले की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने शनिवार शाम 4:30 बजे इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles