Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

प्राइवेट स्कूल हॉस्टल में 12 वर्षीय छात्र की मौत:परिजन ने स्कूल संचालक पर पिटाई कर हत्या का आरोप लगाया,


मधुबनी के मधेपुर स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे 12 वर्षीय छात्र विकेश कुमार महतो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार को सामने आई, जब सुबह करीब 11 बजे स्कूल प्रबंधन के कुछ लोग बच्चे को स्थानीय पीएचसी लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अंजूम हाशमी ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विकेश कुमार महतो लक्ष्मीपुर चौक के पास स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में रहता था। घटना की सूचना मिलते ही भेजा थाना क्षेत्र के बकुआ पंचायत स्थित सुंदरी गांव से परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने स्कूल संचालक पर बच्चे की पिटाई कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उन्होंने कहा कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। मधेपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की है। पुलिस के अनुसार, परिजनों द्वारा अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद ही पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। इस बीच, स्कूल के शिक्षक फरार बताए जा रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles