Thursday, June 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में फर्जी आधार कार्ड रैकेट का हुआ खुलासा:यूपी-बंगाल कनेक्शन की जांच जारी, जब्त लैपटॉप खोलेगा कई राज


किशनगंज में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले एक रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस को इस मामले में बड़े खुलासे की उम्मीद है, जिसमें कई नए तथ्य सामने आ सकते हैं। अब तक की जांच में कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस बरामद कागजातों की बारीकी से पड़ताल कर रही है, जिससे और सुराग मिलने की संभावना है। इस गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी एक अन्य सदस्य की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस इस मामले में और गिरफ्तारियों की संभावना जता रही है। जांच दल अब गिरफ्तार आरोपी मनोहर शर्मा के बंगाल, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से संभावित कनेक्शन की पड़ताल कर रहा है। 57 प्रकार की सामग्री मिली पुलिस को मौके से 57 प्रकार की सामग्री मिली है, जिसमें विभिन्न दस्तावेज शामिल हैं। जांच टीम इन दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल कर रही है ताकि यह पता चल सके कि पकड़े गए आरोपी का इन नामों से क्या संबंध है और ये दस्तावेज किस उद्देश्य से बनवाए जा रहे थे। आरोपी के पास से आधार कार्ड के अलावा जाति प्रमाण पत्र, खतियान (भूमि रिकॉर्ड) और अन्य कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। बरामद आधार कार्डों की जांच कर रही पुलिस बरामद हुए 400 आधार कार्डों पर दर्ज पतों की भी पुलिस जांच कर सकती है। फिलहाल, पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इसके अतिरिक्त, जब्त किए गए विद्यालय और जनप्रतिनिधि के मोहरों के उपयोग और उनके बनाने के उद्देश्य की भी जांच की जाएगी। पुलिस को जब्त लैपटॉप में छिपे डेटा का इंतजार है। लैपटॉप की जांच से कई अन्य रहस्य उजागर हो सकते हैं। पुलिस साइबर विशेषज्ञों की मदद से लैपटॉप की जांच करवा रही है और इसकी फॉरेंसिक जांच भी की जाएगी। आरोपी का जब्त मोबाइल फोन भी खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी मनोहर शर्मा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 6 जून को भी हुई थी कार्रवाई जियापोखर थाना क्षेत्र के गिलहाबारी से पुलिस ने बीते 6 जून 2025 को भी फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाए जाने के मामले में अशराफुल को गिरफ्तार किया था। आरोपी के घर में छापेमारी कर कई फर्जी दस्तावेज बरामद किया गया था।मामले में गिरफ्तार आरोपी सहित चार लोगों के विरुद्ध जियापोखर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।उस समय पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया था की बंगलादेश से अवैध तरीके से भारत प्रवेश करने की मंशा रखने वालों के लिए फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवाया जाता था।

अंतरराज्यीय गिरोह का हुआ था उद्भेदन

किशनगंज पुलिस ने 2 अप्रैल को टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में फर्जी आधारकार्ड बनवाए जाने के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का उद्भेदन किया था। एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार के नेतृत्व में टेढ़ागाछ बलूआजगीर निवासी मनोहर कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से 400 लोगों ने नाम के अलग अलग आधारकार्ड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण,एक लैपटॉप,एक मॉनिटर, थंब स्कैनर , फिंगर प्रिंट स्कैनर,लैपटॉप चार्जर, सीपीयू,पासबुक,एटीएम कार्ड,जाती प्रमाण पत्र, खतियान,एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक का मोहर, एक सरपंच का मोहर सहित 57 प्रकार के दस्तावेज व सामग्री जप्त किया था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles