Thursday, June 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

स्कूल में व्यवस्थाएं दुरुस्त, स्टूडेंट्स की अटेंडेंस कम:शिवहर में विधायक अमित रानू ने जताई चिंता, पैरेंट्स को जागरूक करने पर फोकस


शिवहर में तरियानी प्रखंड के फतेहपुर स्थित ठाकुर रामानंदन राजेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय का बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। विधायक ने अधिकांश व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन छात्रों की कम उपस्थिति को लेकर चिंता जाहिर की। विधायक अमित रानू विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि विद्यालय में साफ-सफाई की स्थिति अच्छी पाई गई। शिक्षकों की गुणवत्ता बेहतर मिली और पढ़ाई का स्तर भी संतोषजनक था। कक्षा संचालन और शैक्षणिक माहौल को उन्होंने सकारात्मक बताया, जो सराहनीय है। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पाई गई हालांकि, निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पाई गई। विधायक ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे एक गंभीर मुद्दा बताया, जिस पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों को जागरूक करना होगा और विद्यालय स्तर पर भी ठोस पहल करनी होगी। विधायक ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि उपस्थिति बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्र शिक्षा से जुड़ सकें। उन्होंने इस दिशा में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles