Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में छोटे भाई ने बड़े भाई को काटा:सगाई समारोह में शुरू हुआ विवाद, शराब के नशे में टांगी से मारा, आरोपी फरार


पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के ठेकही अंदाग गांव में रविवार देर रात सगाई समारोह के दौरान शराब के नशे में हुए विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि छोटे भाई ने बड़े भाई की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पिंटू भुईयां के रूप में हुई है। जबकि आरोपी छोटा भाई सीटू भुइयां घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। खुशी का माहौल मातम में बदला जानकारी के अनुसार, पिंटू भुईयां चार भाई थे। उनके बड़े भाई के बेटे की सगाई थी। इस खुशी के मौके पर सभी भाई एकत्रित हुए थे। समारोह के दौरान सभी ने शराब का सेवन किया। इसी बीच किसी बात को लेकर पिंटू और उसके छोटे भाई सीटू के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक हो गया। टांगी से काटा, इलाज के दौरान तोड़ा दम विवाद के दौरान सीटू भुइयां ने गुस्से में आकर पिंटू भुईयां पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) रेफर किया गया। इलाज के दौरान पिंटू की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। शव लेकर गांव पहुंचे परिजन घटना के बाद परिजन अस्पताल से शव लेकर गांव पहुंच गए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि शराब के नशे में हुए विवाद के कारण यह घटना हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों भाई बाहर ईंट भट्ठे में काम करते थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles