Friday, May 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो ट्रेजरी से 3.15 करोड़ की संदिग्ध निकासी मामला:अकाउंटेंट गिरफ्तार, पत्नी के खाते में ट्रांसफर की थी राशि


बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में 3.15 करोड़ रुपए की संदिग्ध निकासी के मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी अकाउंटेंट कौशल कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है। ट्रेजरी ऑफिसर गुलाब चंद उरांव ने बीएस सिटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है कि कोषागार अभिलेखों और बैंक खातों की जांच में गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान मई 2024 से मार्च 2026 तक पुलिस उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह के नाम पर वेतन मद से 3.15 करोड़ रुपए की राशि निकाली गई और नियमों के विरुद्ध अन्य खातों में ट्रांसफर की गई। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि पुलिस विभाग के अकाउंटेंट कौशल कुमार पांडेय ने यह राशि अपनी पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर लिया। संबंधित खातों को फ्रीज करने के निर्देश उपायुक्त अजय नाथ झा ने मामले का संज्ञान लेते हुए अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी को विस्तृत जांच का आदेश दिया था। उन्हें 24 घंटे के भीतर सभी बिंदुओं की गहन जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने संबंधित खातों को फ्रीज करने और विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त स्वयं पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं, ताकि जांच में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। इस घटना के सामने आने के बाद सरकारी तंत्र में हड़कंप है। वित्तीय प्रक्रियाओं की पारदर्शिता पर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles