Thursday, July 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में सड़क हादसे में पेंटर की मौत:बहन के घर घूमने गया था, बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर


शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला ओवर ब्रिज पर मंगलवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पटना निवासी पेंटर को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। मृतक पटना जिला के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के फुलवारी शरीफ नौसा निवासी मो. लुकमान का 28 वर्षीय बेटा मो. सद्दाम उर्फ छोटू है। वह पेशे से पेंटर था और घर की रंगाई-पुताई का काम करता था। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल इधर, मृतक के मामा साबिर आलम ने बताया कि वह एक दिन पहले टाउन थाना क्षेत्र के नजीरगंज मोहल्ला अपने बहन चंदा के घर घूमने आया था। जब वह बाइक से बिहारी मिल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान जवाहर टोला ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची नवादा थाना पुलिस ने उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे। जिसके पश्चात नवादा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाई और दो बहन में छठे स्थान पर था। उसके परिवार में मां साजदा खातून, पत्नी फरजाना खातून, 2 बेटी और एक बेटा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles