Friday, September 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शिवहर DM ने जनता दरबार में सुनी शिकायतें:जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही पर कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश


शिवहर में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी (डीएम) प्रतिभा रानी ने जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का जल्द और तय समय में समाधान करना प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। शिकायतों के निपटारे में किसी भी तरह की लापरवाही या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दरबार में जिले के अलग-अलग प्रखंडों और ग्रामीण इलाकों से दर्जनों लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। निष्पक्षता और संवेदनशीलता से जांच करने के निर्देश डीएम ने हर फरियादी से सीधे बात की, उनकी शिकायतों को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में स्वास्थ्य, स्थापना, जमीन पर कब्जा, म्यूटेशन जैसे कई विभागों से जुड़े मामले सामने आए। इन शिकायतों को संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेजा गया, ताकि नियमों के हिसाब से उनका निपटारा किया जा सके। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर जन शिकायत की निष्पक्षता और संवेदनशीलता से जांच करें। साथ ही, तय समय में उसका समाधान भी सुनिश्चित करें। विभागीय और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी उन्होंने कहा कि प्रशासन का मकसद ऐसा सिस्टम बनाना है, जहां आम लोगों को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जनता की शिकायतों का समाधान सिर्फ एक प्रशासनिक काम नहीं, बल्कि अधिकारियों की जिम्मेदारी का अहम हिस्सा है। अगर शिकायतों के निपटारे में ढिलाई, बेवजह देरी या लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ नियमों के अनुसार कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से यह भी कहा कि ‘ईज ऑफ लिविंग’ (जीवन को आसान बनाना) को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक सेवाओं को और ज्यादा संवेदनशील, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाया जाए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles