Thursday, July 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Gridih News : पिकअप के धक्के से बाइक सवार किशोर की मौत, सड़क जाम

Gridih News : पिकअप के धक्के से बाइक सवार किशोर की मौत, सड़क जाम

Gridih News : प्रतिनिधि, सरिया. सरिया-राजधनवार मार्ग पर बागोडीह चौक के समीप मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार किशोर की मौत हो गयी. सरिया थाना क्षेत्र के कोवड़िया टोला निवासी अशोक सोनार का 16 वर्षीय पुत्र अंकित सोनार पिता का खाना लेकर चंद्रमारणी स्थित बाइक गैराज जा रहा था. इसी बीच राजधनवार की ओर जा रही पिकअप वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. उसे सरिया के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति देख डॉक्टर ने धनबाद रेफर कर दिया. धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में ही अंकित सोनार ने दम तोड़ दिया. आक्रोशित लोगों ने शाम चार बजे सरिया-बागोडीह मोड़ (घटनास्थल) के समीप शव के साथ सड़क जाम कर दी. सूचना पर सरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे और जाम को हटाने की अपील की. आक्रोशित लोग वाहन मालिक को बुलाकर उचित मुआवजा तथा सक्षम पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े थे.

वाहन खड़ा कर भाग निकला चालक :

इधर, पिकअप वाहन खड़ा कर उसका चालक मौके से भागने में सफल रहा. वाहन पर स्पष्ट रूप से रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं लिखा था. मुआवजा को लेकर पिकअप वाहन का प्रतिनिधि सरिया थाना पहुंचा, परंतु बात नहीं बनी. पुलिस के आग्रह पर करीब तीन घंटे के बाद शाम लगभग 7:15 बजे सड़क जाम हटी. सरिया पुलिस शव तथा पिकअप वाहन अपने कब्जे में लेकर थाना गयी.

The post Gridih News : पिकअप के धक्के से बाइक सवार किशोर की मौत, सड़क जाम appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles