Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:ससुराल वाले शव छोड़कर भागे, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप


पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल वाले शव छोड़कर फरार हो गए। मृतका की पहचान 20 वर्षीय चंचल सिंह के रूप में हुई है, जो कुंदन सिंह की पत्नी थी। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। चंचल का मायका बिहार के रोहतास जिले के कोसडिहारा गांव में है। वह अरुण कुमार सिंह की पुत्री थीं। मृतका की मां मीणा देवी ने बताया कि चंचल की शादी 23 नवंबर को मड़वा निवासी अजय सिंह के पुत्र कुंदन सिंह से हुई थी। उनका आठ महीने का एक बेटा भी है। 15 दिन पहले भी बेटी के साथ की गई थी मारपीट: मां मीणा देवी के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल वाले दो लाख रुपए की दहेज मांग को लेकर चंचल को प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले भी इसी बात को लेकर चंचल के साथ मारपीट की गई थी। मंगलवार शाम 3 बजे चंचल ने फोन पर अपनी मां को बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। दामाद ने दो मंजिला छत से गिरने से मौत की बताई बात कुछ देर बाद दामाद कुंदन सिंह ने फोन कर मीणा देवी को बताया कि उनकी बेटी दो मंजिला छत से गिर गई है, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जब मीणा देवी बेटी के ससुराल पहुंचीं, तो चंचल का शव आंगन में पड़ा था। उन्होंने बताया कि शव पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे, जिससे उन्हें संदेह हुआ कि चंचल की गला दबाकर हत्या की गई है। मीणा देवी ने तुरंत छतरपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दामाद, समधी, समधन और परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए। छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि चंचल के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा करने के बाद बुधवार को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles