Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेल पर छूटा युवक देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार:जामताड़ा में पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई, रहा है आपराधिक इतिहास


जामताड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मिहिजाम थाना क्षेत्र के हांसीपहाड़ी स्थित पहाड़ी शिव मंदिर के पास हुई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लगोरी ने बताया कि एक युवक के पिस्टल के साथ घूमने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के लिए तत्काल एक छापेमारी टीम का गठन किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को पहाड़ी पर एक संदिग्ध युवक बैठा मिला। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान राहुल राज (उम्र करीब 19 वर्ष), पिता शंकर चौधरी, निवासी शिव मंदिर कानगोई, थाना मिहिजाम, जिला जामताड़ा के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मैगजीन लगा हुआ अवैध देसी पिस्टल, एक अतिरिक्त खाली मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस और एक ओप्पो कंपनी का नीला स्क्रीन टच मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मिहिजाम थाना कांड संख्या 17/26, दिनांक 08.04.26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26 के तहत मामला दर्ज किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पिछले वर्ष एक हत्याकांड मामले में भी शामिल था और बेल पर बाहर आया हुआ था। उसके खिलाफ पहले भी मिहिजाम थाना में कांड संख्या 17/25, दिनांक 07.03.25 के तहत मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि युवक के पास हथियार कहां से आया और उसका उद्देश्य क्या था। पुलिस को आरोपी के कई अन्य मामलों से जुड़े होने की भी आशंका है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles