Monday, July 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चाईबासा में युवती पर चाकू से हमला, हालत गंभीर:ट्यूशन पढ़ा कर लौट रही युवती, 7-8 बार चाकू से किया वार, आरोपी हुए फरार


चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां 24 वर्षीय युवती शिल्पी मोदक पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। घटना कल्याणपुर स्थित आनंद मार्ग स्कूल के सामने वाली गली में हुई। जानकारी के अनुसार, शिल्पी न्यू कॉलोनी नीमडीह स्थित संतोषी मंदिर के पास की रहने वाली हैं। रोजाना की तरह बुधवार रात छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए एक युवक ने उन पर अचानक हमला कर दिया। 7-8 बार चाकू से वार, गंभीर हालत में रेफर प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने सफेद शर्ट और जींस पहन रखी थी। उसने युवती पर ताबड़तोड़ सात से आठ बार चाकू से वार किया। हमले में शिल्पी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवती को सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया। पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से पुलिस ने चाकू बरामद किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। परिजनों के अनुसार, शिल्पी रोजाना ट्यूशन पढ़ाने जाती थी। घटना की जानकारी आसपास के बच्चों ने घर पहुंचकर दी, जिसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles