Top 5 This Week

Related Posts

बाइक-मोबाइल चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार:चोरी की बाइक और लूटे गए मोबाइल बरामद, मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास


चतरा जिले के इटखोरी थाना पुलिस ने मोबाइल और बाइक चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक अपाचे मोटरसाइकिल और लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह गिरफ्तारी शुक्रवार शाम करीब 4:15 बजे करनी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास ‘एंटी क्राइम चेकिंग’ के दौरान हुई। पुलिस को देखकर एक नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक घबरा गए। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रोका और पूछताछ की। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान शहरजाम निवासी प्रशांत कुमार यादव उर्फ माइकल, सूरज कुमार और बहादुर कुमार राणा के रूप में बताई। तलाशी लेने पर सूरज के पास से एक रेडमी और बहादुर के पास से ओपो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ। राहगीरों से मोबाइल भी छीनते थे कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने स्वीकार किया कि बरामद बाइक और मोबाइल चोरी के हैं। उन्होंने बताया कि वे राहगीरों से मोबाइल छीनते थे और बाइक चोरी कर उन्हें बेचकर पैसे आपस में बांट लेते थे। गिरफ्तार अपराधियों में प्रशांत कुमार यादव उर्फ माइकल का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। चतरा एसपी के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वह साल 2021 में हजारीबाग सदर थाना अंतर्गत लूट और छिनतई के एक मामले (कांड संख्या 55/21) में जेल जा चुका है और वर्तमान में जमानत पर बाहर था। जमानत पर आने के बाद उसने फिर से अपना गिरोह सक्रिय कर लिया था।

Spread the love

Popular Articles