Top 5 This Week

Related Posts

मौसम का साइड इफेक्ट : सर्दी, खांसी और बुखार के एक ही दिन पहुंचे 525 मरीज


सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो जिला में मौसम के बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य को काफी तेजी से प्रभावित करने लगा है। बीते मात्र 6 घंटों में ही सदर अस्पताल के ओपीडी और इमरजेंसी में कुल 525 नए मरीज सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षणों के साथ पहुंचे हैं। इसमें लगभग 225 मरीज वायरल फीवर और संक्रमित बीमारियों से ग्रसित पाए गए हैं। जबकि एक महीने पहले तक यह संख्या 105 तक ही थी। अचानक से गर्मी के मौसम में बरसात होने के कारण लोग वायरल फीवर के साथ सर्दी, खांसी, बुखार, दूषित जल से फैलने वाली बीमारी, शारीरिक कमजोरी, मच्छर जनित बीमारी डेंगू, चिकनगुनिया, फ्लू, कमजोरी, सांस से संबंधित बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसकी वजह से सिर्फ इमरजेंसी और वार्ड में 11 मरीजों को पानी चढ़ाने की नौबत आ गई है। बदलते मौसम में ठीक से रखे अपने स्वास्थ्य का ख्याल पूर्व एसएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि अभी हाल के दिनों में संक्रमण के कारण शारीरिक कमजोरी, वायरल फीवर, गले में दर्द, बुखार, बदन दर्द, सर्दी, खांसी से फैलने वाली और सर्दी से जुड़ी शिकायतें काफी अधिक आ रही है। लोगों को बाहर का खाना नहीं खाने, स्वच्छता का ध्यान रखने और ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी है। साथ ही रात में मच्छरदानी के प्रयोग की अपील की है। इस मौसम में लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी उबालकर सेवन करना चाहिए। मौसम में उतार चढ़ाव के कारण मरीजों की इम्युनिटी पावर कमजोर हो रही है, जिसकी वजह से संक्रमित बीमारियों के मरीज बढ़ते जा रहे हैं।

Spread the love

Popular Articles