Saturday, May 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेगूसराय में 17 साल के लड़के पर जानलेवा हमला:आपसी विवाद में गले पर ब्लेड से मारा, मोबाइल और 2000 कैश लेकर आरोपी फरार


बेगूसराय में आपसी विवाद में बदमाशों ने 17 साल के लड़के पर जानलेवा हमला कर दिया है। गला पर ब्लेड से हमला किया है। गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान लौछे गांव निवासी लालो राय के पुत्र शिवम कुमार के तौर पर हुई है। घटना बखरी थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पीछे की है। रास्ते में विवाद हुआ था शिवम प्लाई फैक्ट्री में काम करता है। शनिवार रात करीब 9:30 बजे पहचान के एक युवक ने उसे बुलाया। रास्ते में किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर गले सहित शरीर के अन्य हिस्सों में ब्लेड से मारकर जख्मी कर दिया। इसी बीच मोबाइल और करीब 2000 रुपए लेकर फरार हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक बनी हुई है। छानबीन में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल से घटना के संबंध में जानकारी ली‌। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। वारदात में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles