Top 5 This Week

Related Posts

मैंने की थी नंदीग्राम में राम पूजा की शुरुआत, धर्म पर उठे सवाल तो शुभेंदु अधिकारी पर भड़के पवित्र कर

मैंने की थी नंदीग्राम में राम पूजा की शुरुआत, धर्म पर उठे सवाल तो शुभेंदु अधिकारी पर भड़के पवित्र कर

Bengal Election: कोलकाता/नंदीग्राम: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होना है. पूरे बंगाल में भाजपा और तृणमूल की सीधी टक्कर है. 2026 के विधानसभा चुनावों में सबसे चर्चित उम्मीदवारों में से एक हैं पवि कर. इसकी वजह यह है कि नंदीग्राम विधानसभा से तृणमूल के इस उम्मीदवार का विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी से पुराना संबंध रहा है, जिसके चलते राजनीतिक गलियारों में उनकी चर्चा हो रही है. अब पवित्र कर ने शुभेंदु अधिकारी पर हमला बोला है.

नंदीग्राम में अशांति का माहौल पैदा कर रहे शुभेंदु

पवित्र कर लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इस दौरान वो नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार पर धार्मिक नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा- जो ये दावा कर रहे हैं कि वो परंपरा के सेवक हैं, परंपरा के रक्षक हैं, उन्हें यह याद करना चाहिए कि नंदीग्राम में राम पूजा की शुरुआत किसने की थी. उन्हें किसी भी धर्म का सम्मान करना नहीं आता. वे सिर्फ अशांति का माहौल बनाते हैं. इसे खत्म करने की जरूरत है. उन्होंने आगे कहा- वे खुद को संरक्षक कहते हैं. तो नंदीग्राम के लोगों के भले-बुरे को देखना उनकी जिम्मेदारी है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुझे हिंदू धर्म का ज्ञान मत दो

पवित्र कर ने दावा किया जाता है कि किसी व्यक्ति के नाम को देखकर धर्म को समझा जा सकता है. उन्होंने कहा- सूफियांदा हैं… सिर्फ नाम ही काफी है. वह कौन हैं और किस धर्म का पालन करते हैं, मुझे मंच पर खड़े होकर जोर-जोर से यह कहने की जरूरत नहीं है कि मैं हिंदू हूं, हिंदू हूं, हिंदू हूं… मैं परंपरा का सेवक हूं, परंपरा का रक्षक हूं. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने ही नंदीग्राम में राम पूजा की शुरुआत की थी. उन्होंने कहा- आज भी मैं कहता हूं कि मैं राम पूजा का सेवक हूं. राम का सेवक हूं. मैंने पूजा शुरू की, उस पूजा के लिए मुझे पार्टी से तीन महीने के लिए निकाल दिया गया था. मुझे हिंदू धर्म का ज्ञान मत दो. मैं किसी और से अधिक इस धर्म का ज्ञाता हूं.

Also Read: बंगाल में कम हुई बेरोजगारी, ममता बनर्जी का अमित शाह पर पलटवार

The post मैंने की थी नंदीग्राम में राम पूजा की शुरुआत, धर्म पर उठे सवाल तो शुभेंदु अधिकारी पर भड़के पवित्र कर appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles