Top 5 This Week

Related Posts

व्हाइट संडे पर कैथोलिक समुदाय के 34 बच्चों ने ग्रहण किया परम प्रसाद


भास्कर न्यूज| चाईबासा व्हाइट संडे के अवसर पर रविवार को चाईबासा के संत जेवियर्स कैथोलिक चर्च में कैथोलिक समुदाय के 34 बच्चों ने योग्य रीति से पहला परम प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पल्ली पुरोहित निकोलस केरकेट्टा,सहायक पल्ली पुरोहित अगस्टीन कुल्लू और जेवियर बॉयज स्कूल के प्रिंसिपल यूजिन एक्का ने संयुक्त रूप से पवित्र मिस्सा चढ़ाया। पवित्र परम प्रसाद ग्रहण करने के लिए कैथोलिक समुदाय के बच्चों को तैयार करने में विद्यालय के सिस्टर कॉर्नेलिया एवं बॉयज स्कूल के ब्रदर अर्नाल्ड का सराहनीय सहयोग रहा। कैथोलिक समुदाय के इन 34 छात्र छात्राओं को पहला परम प्रसाद ग्रहण करने से पूर्व परम प्रसाद ग्रहण संस्कार से संबंधित धार्मिक शिक्षा एक माह तक प्रदान की गई। विशेष पूजन समारोह में पहलाश परम प्रसाद ग्रहण करने वाले कैथोलिक बच्चों के विश्वास को यीशु मसीह में और दृढ़ व मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई,वहीं पहला परम प्रसाद ग्रहण करने से पूर्व बच्चों ने अपने विश्वास को प्रभु यीशु मसीह में और मजबूत करने की शपथ ली। पूजन समारोह में परम प्रसाद वितरण के दौरान पुरोहितों द्वारा पहले संस्कार ग्रहण करने वाले बच्चों और परिजनों के बीच परम प्रसाद का वितरण किया गया। परिजनों ने दी बच्चों को बधाई : व्हाइट संडे के धार्मिक अनुष्ठान के बाद चर्च परिसर में सभी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके उपरांत कलीसिया,मंडली और अभिभावकों की भीड़ बच्चों के साथ फोटो खिंचवाने एवं बधाई देने के लिए उमड़ पड़ी। लोगों ने नए जीवन के लिए सभी बच्चों को माला पहनाई एवं बुके देकर आशीर्वाद दिया। वहीं घरों में बच्चों के प्रथम परम प्रसाद ग्रहण समारोह को लेकर प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।मौके पर कोयर दल द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर गीत प्रस्तुत कर इस कार्यक्रम को भक्तिमय बनाया गया।

Spread the love

Popular Articles