Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

A week-long respite from the heat ends on Sunday, with temperatures expected to rise by up to 5 degrees in the next five days.

  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • A Week long Respite From The Heat Ends On Sunday, With Temperatures Expected To Rise By Up To 5 Degrees In The Next Five Days.

रांची22 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से एक सप्ताह तक गर्मी से मिलनेवाली राहत रविवार को समाप्त हो गई है। दिनभर पारा चढ़ा रहा। रांची का अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री से बढ़कर 34.8 डिग्री सेसि पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री बढ़कर 18.5 डिग्री पर आ गया। आने वाले दिनों में पारा आैर चढ़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम केंद्र, रांची ने अगले पांच दिनों के दौरान राज्यभर में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। इस बीच 17 अप्रैल से फिर बादल छाने की संभावना है। रविवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज का आैर सबसे कम 15.2 डिग्री खूंटी का रिकॉर्ड किया गया। अगले चार दिनों तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा।

20 के बाद 40 डिग्री पहुंच सकता है पारा

पिछले तीन माह के दौरान सिर्फ फरवरी में कुछ बारिश हुई है। इस वजह से मिट्टी में बहुत अधिक नमी नहीं है। ऐसे में 20 अप्रैल के बाद से गर्मी आैर बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कोई नया सिस्टम बनता है तो हल्के से मध्यम दर्जे की ही बारिश होगी। माह अंत तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच सकता है।- अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles