Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Kaimur AEDO Exam Peaceful | 20 Centers 2 Shifts Conducted

कैमूर जिले में मंगलवार को सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी और व्यापक सुरक्षा इंतजामों के बीच परीक्षार्थियों ने दो पालियों में यह परीक्षा दी।

.

जिले भर में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें भभुआ अनुमंडल में 14 और मोहनिया अनुमंडल में 6 केंद्र शामिल थे।

प्रथम पाली में 2580 परीक्षार्थी उपस्थित हुए

भभुआ अनुमंडल में कुल 5820 परीक्षार्थी आवंटित थे। प्रथम पाली में 2580 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 3240 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 2472 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 3348 अनुपस्थित पाए गए।मोहनिया अनुमंडल में 1884 परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी। यहाँ प्रथम पाली में 826 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1058 अनुपस्थित थे। दूसरी पाली में 823 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 1061 अनुपस्थित रहे।

प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल को तैनात किया

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल को तैनात किया था। वरिष्ठ अधिकारियों ने लगातार केंद्रों का निरीक्षण किया।अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा प्रक्रिया के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या कदाचार की कोई सूचना नहीं मिली। प्रशासन की व्यवस्थाएं निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने में सफल रहीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों ने भी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles