Top 5 This Week

Related Posts

छिलका पुल मोड़ पर सड़क दुर्घटना में एक युवक, रेफर


कथारा | कथारा-गोमिया मुख्य मार्ग स्थित छिलका पुल के समीप घुमावदार मोड़ पर बुधवार दोपहर बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के समय पास में जांच अभियान चला रही बोकारो ट्रैफिक पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को अपने वाहन से सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए बोकारो के बीजीएच अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान कथारा चार नंबर कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय राम कपूर के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार उसके पैर के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोट आई है, जबकि शरीर के कई हिस्सों में भी घाव हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राम कपूर अपनी बाइक से कथारा से गोमिया की ओर जा रहा था।

Spread the love

Popular Articles