Friday, June 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर में तेज रफ्तार कार ने बाइक-गाय को मारी टक्कर:कार का खुला एयरबैग, रात 2 बजे हुआ हादसा; मौके पर शराब की बोतलें मिलीं


देवघर के पुरंददाहा रोड पर बालाजी डेंटल के सामने देर रात एक तेज रफ्तार बलेनो कार ने बाइक और गाय को टक्कर मार दी। यह घटना रात करीब 2 बजे हुई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पास खड़ी एक गाय भी चपेट में आ गई। हादसे के बाद कार के दोनों एयरबैग खुल गए और अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक भी बुरी तरह टूट गई, जबकि गाय को चोटें आईं। चालक के नशे में होने की आशंका घटनास्थल से शराब की बोतलें मिलने की बात सामने आई है, जिससे चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे के समय कार कौन चला रहा था। घटना के बाद इलाके में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles