Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कुत्तों ने डेढ़ साल की बच्ची को नोंचकर मार डाला:50 मीटर तक घसीटा; मुजफ्फरपुर में दरवाजे पर खेल रही थी मासूम


मुजफ्फरपुर में घर के दरवाजे पर खेल रही डेढ़ साल की मासूम बच्ची पर आज कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची की मौत हो गई। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर पंचायत अंतर्गत राजापुनस गांव की है। मृत बच्ची की पहचान मुकेश कुमार सहनी की बेटी रुक्मणी कुमारी (डेढ़ साल) के रूप में हुई है। पिता मुकेश के अनुसार आज रुक्मणी घर के बाहर दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान 6 आवारा कुत्ते वहां पहुंचे और अचानक उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को करीब 50 मीटर तक घसीटा और बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया। इलाज के लिए पहुंचने से पहले गई जान बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तब तक कुत्ते वहां से भाग चुके थे। गंभीर रूप से घायल बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची के पिता मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी यह इकलौती संतान थी, जिसे आवारा कुत्तों ने उनसे छीन लिया। हादसे के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। परजनों ने पोसटमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पिता ने कहा है कि मेरी दो बेटियां थी। 4 साल पहले एक बेटी की चमकी बुखार से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम भी कराया था। सब कुछ हुआ, लेकिन उसका किसी भी तरह का कोई पैसा मुआवजा नहीं दिया गया है। मुखिया को कहते हैं तो वह आजकल करता है। लेकिन 4 साल बीत गया, अब तक पैसा नहीं मिला है। यह दूसरी बच्ची छोटी थी, उसको कुत्ते ने काट लिया और उसकी मौत हो गई, इसका भी पोस्टमार्टम इसलिए नहीं कराए हैं कि कुछ मिलता है नहीं। गरीब आदमी मजदूरी करने वाले लोग हैं, हम कहां दौड़ते रहेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर आवारा कुत्तों को पकड़ने और इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे खुद कदम उठाने को मजबूर होंगे। इस घटना ने एक बार फिर से जिले में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरैया में आवारा कुत्ते ने 40 लोगों को किया था जख्मी इससे पहले 10 अप्रैल को सरैया में आवारा कुत्ते ने 40 लोगों को काट लिया था। घटना गोरीगामा डीह पंचायत में हुई थी। 10 अप्रैल को एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर करीब 40 लोगों को काटकर घायल कर दिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणें ने घेर कर कुत्ते को मार डाला। घटना के बाद हेल्थ कैंप लगाकर जख्मी लोगों को टीका दिया गया था। मामले में पूछे जाने पर SKMCH ओपी प्रभारी राहुल मंडल ने कहा कि इस मामले में अबतक किसी तरह की कोई लिखित आवेदन परिजनों से नहीं मिला हुआ है ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles