Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जंगल में लगी आग, हाई वोल्टेज तार तक पहुंची लपटें:चतरा में वन संपदा को नुकसान की आशंका, विभाग ने बुझाने का अभियान छेड़ा


चतरा जिले के प्रतापपुर वन क्षेत्र में गुरुवार को भीषण आग लग गई है। भरही-केवलिया मुख्य मार्ग पर स्थित घने जंगलों और झाड़ियों में लगी इस आग से आसमान में धुएं का काला गुब्बार छा गया। आग के कारण वन संपदा, पक्षियों और जंगली जानवरों को भारी नुकसान पहुंचा है। पास से गुजर रही हाई-वोल्टेज बिजली की तारें भी खतरे में हैं। प्रतापपुर वन क्षेत्र का भरही-केवलिया मार्ग इस समय धधकती भट्टी में बदल गया है। झाड़ियों से शुरू हुई आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसकी भीषण लपटों और धुएं से आसपास के ग्रामीण दहशत में हैं। तेज हवा के कारण आग तेजी से जंगल के बड़े हिस्से में फैल रही है। आग की लपटें पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली की तारों को छू रही हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि गर्मी और आग के कारण तार जलकर गिर सकते हैं, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है। इस आग में बहुमूल्य औषधीय वनस्पतियां और कई छोटे जीव-जंतु भी जलकर नष्ट होने की भी आशंका है। प्रतापपुर वनरक्षक अजय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम को तुरंत मौके पर रवाना कर दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles