Top 5 This Week

Related Posts

बर्थडे पार्टी का जाल:फ्लैट में रखी पार्टी, खर्च दानिश ने उठाया, टारगेट पर थी ओली की फ्रेंड


बरियातू स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहकर मास्टर इन डेंटल सर्जरी (एमडीएस) की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस जांच में सुनियोजित साजिश का खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी मो. दानिश पिछले 20 दिनों से वारदात की प्लानिंग कर रहा था। उसने पीड़िता की सहेली ओली विश्वकर्मा को शामिल कर बर्थडे पार्टी के बहाने फ्लैट बुलाने की योजना बनाई। 9 अप्रैल को ओली ने अपना बर्थडे बताकर गोकुल वाटिका के फ्लैट में पार्टी रखी और कई लड़कियों के आने की बात कहकर पीड़िता को बुलाया। वहां पहुंचने पर पीड़िता ने देखा कि दानिश, फहद मल्लिक और शादाब पहले से मौजूद थे। केक काटने के बाद पीड़िता को नशीला पदार्थ मिलाकर पिज्जा खिलाया गया, जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद दानिश ने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।अगले दिन हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पुलिस को सूचना मिली तो केस दर्ज हुआ। पुलिस ने दानिश, फहद मल्लिक और ओली विश्वकर्मा को जेल भेज दिया है, जबकि शादाब की तलाश जारी है। ऐसी घटना को अंजाम देने के लिए संगठित गिरोह कर रहा काम : सरयू राय पूरे मामले में पुलिस को जांच का दायरा बढ़ाना चाहिए। जिस शैक्षणिक क्षेत्र में यह घटना हुई है, वहां ऐसे कारनामे को अंजाम देने वाला एक संगठित गिरोह काम कर रहा है। छात्राओं को विविध प्रकार से फंसाता है। ओली भी इसी प्रकार गिरोह के चक्कर में फंसी थी। पीड़िता छात्रा ने बहादुरी के साथ प्रतिकार किया है। सरकार गहन जांच के लिए एसआईटी गठित करे या जांच को सीबीआई के हवाले कर दे। आपबीती… पीड़िता की जुबानी 9 अप्रैल को सहेली ओली विश्वकर्मा के बुलावे पर बर्थडे पार्टी में गोकुल वाटिका फ्लैट पहुंची। उसने बताया था कि कई सहेलियां आएंगी, लेकिन वहां दानिश, फवाद और शादाब पहले से मौजूद थे। सहेलियों के बारे में पूछने पर बताया कि वे लोग आ ही रही होंगी, पर कोई नहीं आया। रात 8 बजे केक काटने के बाद दानिश ने पिज्जा दिया। एक टुकड़ा खाते ही नशा सा लगने लगा और आंखों के आगे अंधेरा छाने लगा। कमरे में जाने पर दानिश पीछे आया, दरवाजा बंद कर दुष्कर्म किया। सुबह होश आया तो कपड़े खून से सने थे। किसी तरह हॉस्टल पहुंची, फिर हालत बिगड़ने पर 11 अप्रैल को ऑर्किड अस्पताल में भर्ती हुई। वहीं से पुलिस को सूचना दी गई और केस दर्ज हुआ। विश्वास में लेकर सहेली ने ​दिया धोखा पीड़िता मूल रूप से जमशेदपुर की रहने वाली है। बरियातू स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहकर मास्टर इन डेंटल सर्जरी की तैयारी कर रही है। छात्रा को अपनी जिस सहेली पर सबसे ज्यादा विश्वास था, उसी ने धोखा दिया। बर्थडे पार्टी में कई लड़कियों के मौजूद रहने की झूठी जानकारी देकर उसे फ्लैट में बुलाया। वहां पहले से बैठे दरिंदे ने हवस का शिकार बनाया। पूरी रात दुष्कर्म करता रहा, जिसके बाद स्थिति बिगड़ी तो लालपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चर्च रोड में रेस्टॉरेंट चलाता है दानिश, यहीं बनाई थी योजना पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि मुख्य आरोपी दानिश ने चर्च रोड में रेस्टॉरेंट खोल रखा है। रेस्टॉरेंट में फहद आैर शादाब भी अक्सर आते-जाते थे, जहां पूरी प्लानिंग बनी थी। लोअर बजार थाना क्षेत्र निवासी शादाब की कपड़े की दुकान है। सभी रेस्टॉरेंट में साथ खाना खाते आैर लड़कियों के बारे में चर्चा करते हैं। कब, कैसे और किस लड़की को टारगेट करना है, यह भी रेस्टॉरेंट में ही तय होता था। कपड़ा दुकानदार शादाब ने ही फ्लैट बुक कराया था, जहां बर्थडे पार्टी आयोजित हुई थी। पुलिस की जांच में सुनियोजित साजिश का खुलासा, रेस्टोरेंट में जुटते थे सभी आरोपी

Spread the love

Popular Articles