Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रिंग सेरेमनी से पहले युवती ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

रिंग सेरेमनी से पहले युवती ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

हंटरगंज. थाना क्षेत्र के कोबना गांव निवासी नेहा कुमारी (20) पिता किशोर पांडेय ने गुरुवार की रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह तब हुई, जब मृतका के छोटे भाई राजा उठा, तो बहन को फांसी के फंदे से लटकता देखा. परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना पाकर थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एसआई नीतीश कुमार दल बल के साथ वहां पहुंचे और घटना की जानकारी ली. सदर अस्पताल चतरा में पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया. मृतका के पिता चेन्नई में रहकर काम करते हैं. तीन-चार साल पूर्व मां की मौत हो गयी थी. तब से नेहा कुमारी दो भाई व एक बहन को साथ लेकर चल रही थी. अचानक इस घटना से पूरा परिवार टूट गया. परिजनों ने बताया कि नेहा कुमारी की रिंग सेरेमनी 29 अप्रैल को कोडरमा के सोनू तिवारी (पिता संतोष तिवारी) के साथ होना था. गुरुवार की रात दोनों की बातचीत वीडियो कॉल पर हो रही थी. इस दौरान किसी बात को लेकर गुस्सा हो गयी और फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. परिजनों ने थाना में आवेदन देकर सोनू तिवारी पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा कि परिजन द्वारा अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ. आवेदन प्राप्त होते ही मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

The post रिंग सेरेमनी से पहले युवती ने फांसी लगा कर की आत्महत्या appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles